Odisha Cabinet Reshuffle: ओडिशा में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा, नए मंत्री कल लेंगे शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा में जबरदस्त राजनीतिक उठापटक के तहत नवीन पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने आश्चर्यजनक रूप से शनिवार को एकसाथ इस्तीफा दे दिया। नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह रविवार को होगा। राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा है कि अपने पांचवें कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल(बीजद) के राजनीतिक इतिहास …

भुवनेश्वर। ओडिशा में जबरदस्त राजनीतिक उठापटक के तहत नवीन पटनायक सरकार के सभी मंत्रियों ने आश्चर्यजनक रूप से शनिवार को एकसाथ इस्तीफा दे दिया। नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह रविवार को होगा। राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा है कि अपने पांचवें कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल(बीजद) के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा, जब मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को विधान सभा के अध्यक्ष एसएन पात्रों को अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की भूमिका महत्पूर्ण होने वाली है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर राजभवन में होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में नए युवा चेहरों के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की यह एक बड़ी कवायद होगी। 147 सीटों वाली ओडिशा विधान सभा में सत्तारूढ़ दल बीजद के अब 114 सदस्य हैं।

पिछले 31 मई को हुए उपचुनाव में पार्टी ने अपनी सीट को बरकरार रखते हुए ब्रजराजनगर विधान सभी सीट पर जीत दर्ज की थी। बीजद के विधायक किशोर मोहंती के निधन के बाद उनकी पत्नी अल्का मोहंती ने बीजद उम्मीदवार के रूप में उप चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार और ओडिशा विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर चंद्र पटेल को शुक्रवार को रिकॉर्ड 66 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़ें- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला सिद्धू मूसेवाला का परिवार, भावुक हुए पिता

संबंधित समाचार