अयोध्या: खेत में चारा काटने गई महिला की करंट से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अयोध्या। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कल्याणपुर छितौना मजरे बरौली में शनिवार को खेत में गिरे बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 50 साल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम सभा निवासी सालिकराम की पत्नी कांति देवी उम्र लगभग 50 साल जानवरों …

अमृत विचार/अयोध्या। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कल्याणपुर छितौना मजरे बरौली में शनिवार को खेत में गिरे बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 50 साल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्राम सभा निवासी सालिकराम की पत्नी कांति देवी उम्र लगभग 50 साल जानवरों का चारा काटने गन्ने के खेत में गई हुई थी। उसके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। जब वह घास काट रही थी तो उसी दौरान टूट कर गिरे विद्युत प्रवाहित एलटी लाइन की चपेट में आ गई, जिस कारण महिला व उसका कुत्ता झुलस गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण महिला को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विद्युत उपकेंद्र तारुन के अवर अभियंता राम यज्ञ दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तार को ठीक कर विजली सप्लाई को बहाल करा दिया गया। दुर्घटना की रिपोर्ट विभाग को भेजकर पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाई जायेगी। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पढ़ें-बरेली: बारात देखने गए बच्चे की करंट से मौत, परिजनों ने बैंक्वेट हाल मालिक पर दर्ज कराया मुकदमा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा