फतेहपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी, महिलाएं भी हुई अपमानित, क्षेत्रीय विधायकों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण को आयोजित समाधान दिवस स्वयं समस्याओं का शिकार हो गया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी को लेकर वहां मौजूद विधायक जय कुमार सिंह और राजेंद्र सिंह पटेल सीडीओ पर भड़क उठे। वहीं तहसीलदार बिंदकी द्वारा महिलाओं से की गई बद जवानी ने आग में घी का काम किया। संपूर्ण समाधान दिवस …

बिंदकी/फतेहपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण को आयोजित समाधान दिवस स्वयं समस्याओं का शिकार हो गया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी को लेकर वहां मौजूद विधायक जय कुमार सिंह और राजेंद्र सिंह पटेल सीडीओ पर भड़क उठे। वहीं तहसीलदार बिंदकी द्वारा महिलाओं से की गई बद जवानी ने आग में घी का काम किया।

संपूर्ण समाधान दिवस बिंदकी नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से सीडीओ सत्य प्रकाश और उप जिला अधिकारी अवधेश कुमार निगम के साथ ही तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र मलिक भी मौजूद थे। समाधान दिवस जिस सभागार में हो रहा था वहां काफी भीड़ थी और लगभग अव्यवस्था का शिकार था जहां एक भाजपा कार्यकर्ता बहरौली निवासी पूर्व प्रधान अंशु व रानीपुर निवासी संजय को देखकर सीडीओ ने पूछा क्या आप लोग कैसे तो उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता हैं।

इस पर सीडीओ ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो मौके पर मौजूद बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भड़क उठे और उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व बदसलूकी की है।

यह मामला कुछ शांत हो कि इसी बीच तहसीलदार बिंदकी शशि भूषण मिश्रा ने गोकुलपुर गांव से आई कुछ महिलाओं को डपट दिया उनकी शिकायत थी कि तहसीलदार बिंदकी ने गत दिनों खेल के मैदान और चकरोड की जो पैमाइश कराई है वह गलत है इस पर तहसीलदार भड़क गए और उन्होंने महिलाओं को समाधान दिवस में ना आने की सलाह देते हुए कहा कि अपने घर के आदमियों को भेजो।

इस पर मामला और गरमा गया दोनों विधायक गण तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर बाहर आ गए और उन्होंने जिलाधिकारी फतेहपुर अपूर्वा दुबे को संपूर्ण स्थिति और कुप्रबंधन से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिंदकी अवधेश कुमार निगम और तहसीलदार भूषण मिश्रा को जिला मुख्यालय तलब किया है और दोनों विधायकों की मौजूदगी जिला मुख्यालय में ही बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम, एसएसपी ने लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की

संबंधित समाचार