लखीमपुर-खीरी: पीडब्ल्यूडी के बेलदार के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। बीमारी का बहाना बनाकर दोस्त से उधार लिए गए रुपये वापस न लौटाना पीडब्ल्यूडी के बेलदार को महंगा पड़ गया। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी बेलदार के खिलाफ अमानत में खयान सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी उमेश चंद्र ने बताया कि उसकी …

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। बीमारी का बहाना बनाकर दोस्त से उधार लिए गए रुपये वापस न लौटाना पीडब्ल्यूडी के बेलदार को महंगा पड़ गया। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी बेलदार के खिलाफ अमानत में खयान सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी उमेश चंद्र ने बताया कि उसकी लोकनिर्माण विभाग लखीमपुर कार्यालय में तैनात थाना फूलबेहड़ के गांव ककरपिट्टा निवासी श्रीकेशन से पुरानी जान पहचान थी। श्रीकेशन ने बीमारी की बात कहकर इलाज के बहाने उनसे तीन लाख 50 हजार रुपये 20 नवंबर 2019 को ले गया था।

कई बार मांगने के बाद भी टाल मटोल करता रहा। पुत्री की शादी अब जून माह में है। एसे में उसे रुपये की जरूरत है। उसने जब आरोपी पर रुपये देने का दबाव बनाया तो वह भड़क उठा और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाली सदर ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बेलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अपराधी बेलगाम, जनता पर कहर ढा रही पुलिस

संबंधित समाचार