पीलीभीत: पारिवारिक कलह के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। पारिवारिक कलह के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँची और जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। पूरनपुर के कसगंजा गांव निवासी ओमकार सक्सेना काफी समय से …

अमृत विचार, पीलीभीत। पारिवारिक कलह के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँची और जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। पूरनपुर के कसगंजा गांव निवासी ओमकार सक्सेना काफी समय से शहर के मोहल्ला पूरनमल में रह रहे है। दिन में बेटे सूरज का किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया।

दोनो पक्ष सुनगढ़ी पहुँचे। जहां दोनों के बीच सुलह हो गई। इसके चलते कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह चला गया और शाम सात बजे नशे की हालत में सूरज घर पहुँचा। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँची और दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे।

बताते है कि युवक को फंदा बनाते वक़्त देख लिया था। उसी के बाद परिजन थाने गए थे। कस्बा इंचार्ज महेंद्र पाल ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। श्रव मो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते है कि मृतक के एक भाई का मर्डर हुआ था। उसका शव नेहरू पार्क में मिला था।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: पीटीआर में छोड़ा जाएगा फरीदपुर से रेस्क्यू किया भालू

संबंधित समाचार