बहराइच: नेपाल से आ रहे युवक के पास बरामद हुआ 25 लाख रुपए, एसएसबी ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नेपाल से भारतीय सीमा प्रवेश करने वाले नागरिक के पास 25 लाख रुपए बरामद हुआ है। एसएसबी ने पूछताछ की तो युवक रुपए का सही लेनदेन नहीं बता सका। जिस पर एसएसबी ने इनकम टैक्स विभाग लखनऊ को सूचना दी है। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को एसएसबी के जवान आने-जाने वाले लोगों की तलाशी …

बहराइच। नेपाल से भारतीय सीमा प्रवेश करने वाले नागरिक के पास 25 लाख रुपए बरामद हुआ है। एसएसबी ने पूछताछ की तो युवक रुपए का सही लेनदेन नहीं बता सका। जिस पर एसएसबी ने इनकम टैक्स विभाग लखनऊ को सूचना दी है। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को एसएसबी के जवान आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ले रहे थे। शाम सात बजे के आसपास एक युवक ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया।

एसएसबी के उप कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि रूपईडीहा बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने सीमा में प्रवेश करने वाले युवक की तलाशी ली तो उसके पास 25 लाख रुपए भारतीय मुद्रा बरामद हुई। निरीक्षक ने युवक से नकदी के बारे में पूछताछ की तो वह रुपयों का सही लेनदेन नहीं बता सका।

इस पर जवानों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उप कमांडेंट ने बताया कि रुपए की जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग लखनऊ को सूचना दी गई। रूपईडीहा के बैंक से इनकम टैक्स विभाग के खाते में सभी रूपये जमा करा दिए गए हैं। निरीक्षक ने बताया कि युवक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहिपुरवा निवासी उबैद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:-पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, एसएसबी के दो जवानों की मौत

संबंधित समाचार