मुरादाबाद: नेपाली मूल की किशोरी को बंधक बनाकर दो ऑटो चालकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में 15 वर्षीय नेपाली मूल की एक किशोरी को बंधक बनाकर और नशा देकर दो ऑटो चालकों द्वारा उसके साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने सुनसान मकान पर छापेमारी करते हुए पीड़िता को बरामद …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में 15 वर्षीय नेपाली मूल की एक किशोरी को बंधक बनाकर और नशा देकर दो ऑटो चालकों द्वारा उसके साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने सुनसान मकान पर छापेमारी करते हुए पीड़िता को बरामद किया। दोनों आरोपी भी मौके से पकड़े गए। हालांकि पुलिस का दावा है कि पूछताछ में देर रात तक पीड़िता ने दुष्कर्म होने की स्वीकारोक्ति नहीं की। पीड़िता व आरोपियों से पूछताछ जारी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला रेलवे स्टेशन के समीप फिजा नगर कालोनी के रहने वाले रहमान के मुताबिक वह ठेकेदार हैं। उनके पड़ोस में संजय नाम के एक व्यक्ति का मकान है। ये मकान किराए पर है। बीते पांच दिनों से पड़ोस के लोगो को मकान में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अहसास हो रहा था। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने शनिवार शाम अचानक एक किशोरी को मकान में बंधक बनाए जाने का शोर मचाया। सूचना हरथला चौकी प्रभारी अनुज कुमार को मिली। वह महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जमा भीड़ ने मकान में नेपाली मूल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का दावा किया।

पुलिस की छापेमारी में मकान से नेपाली मूल की एक किशोरी समेत कुल तीन लोग मिले। किशोरी व हत्थे चढ़े दोनों युवक नशे में धुत थे। ठेकेदार के मुताबिक पूछताछ में किशोरी ने दोनों आटो चालकों पर बीते पांच दिनों से महानगर के विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता भांप पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। किशोरी व दोनों आरोपी सिविल लाइंस थाने में हैं।

आरोपियों में से एक ऑटो चालक चक्कर की मिलक में पुराने आरटीओ कार्यालय के समीप रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी ऑटो चालक अवंतिका कालोनी का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि रामगंगा विहार स्थित एक कालेज में नेपाजी मूल के एक व्यक्ति के पास नेपाली किशोरी के मां बाप ने उसे छोड़ा था। किशोरी घरेलू कामकाज करती है। किशोरी जिस मकान में काम करती थी, वहां आरोपियों में से एक युवक पड़ोस में निवास करता है। पांच दिन पहले आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर लिया और महानगर में स्थान बदल कर वह अपने दूसरे साथी के साथ किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म करता रहा।

कथित पीड़ित किशोरी व आरोपियों से पूछताछ हो रही है। पूछताछ में किशोरी दुष्कर्म की पुष्टि फिलहाल नहीं कर रही। ठेकेदार की सूचना पर किशोरी व दोनों ऑटो चालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जागएी। पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है।- आशुतोष तिवारी, सीओ सिविल लाइंस

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, कोहराम

 

संबंधित समाचार