कलाकार ने कपड़े पर उकेरी धोनी-जीवा की खास तस्वीर, माही ने खुद जाकर खरीदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल तमिलनाडु के ईरोड में एक हैंडलुम कारीगर ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की खास तस्वीर कपड़े पर उकेरी। माही को यह तस्वीर इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद इसे खरीद लिया। वहीं माही ने इस तस्वीर …

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल तमिलनाडु के ईरोड में एक हैंडलुम कारीगर ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की खास तस्वीर कपड़े पर उकेरी। माही को यह तस्वीर इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद इसे खरीद लिया। वहीं माही ने इस तस्वीर वाले कपड़े के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यह फोटोज सबसे पहले रेल्वे एंड टेक्सटाइल मिनिस्टर दर्शना जरदोश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर कीं।

मिनिस्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा- मिस्टर अप्पुसामी, यह एक बुनकर हैं, जो ईरोड में हैंडलुम की स्टाल चलाते हैं। वह क्रिकेट के बड़े फैन हैं। उन्होंने कपड़े पर आर्टवर्क करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी की साथ में तस्वीर बनाई है। धोनी को जब ये बात पता चली, तो खुद ही स्टाल पर पहुंचे और तस्वीर प्राप्त की। धोनी एक फोटो में उस कपड़े को दोनों हाथों से पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जिस पर यह तस्वीर बनी हुई है। इस तस्वीर को सफेद कपड़े पर नीले रंग से बनाया गया। कपड़े पर तस्वीर के साइड में फ्रेम के अंदर ‘थाला’ भी लिखा हुआ है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते नजर आते हैं। आईपीएल के मौजूदा यानी 2022 सीजन में धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. उनकी कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को दूसरे सबसे ज्यादा चार बार खिताब जिताया है।

ये भी पढ़ें :  ‘वो बूढ़े हो रहे, अच्छा हुआ बाहर कर दिया’, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा बयान

संबंधित समाचार