मुरादाबाद: यातायात नियमों को ताक पर रखकर भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को भाजपा सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा के तत्वधान बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शामिल भाजपाइयों ने यातायात नियमों को जमकर धज्जियां उड़ाई। मगर सबंधित अधिकारियों ने उन्हें टोकने का भी प्रयास नहीं किया। भाजपा सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को भाजपा सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा के तत्वधान बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शामिल भाजपाइयों ने यातायात नियमों को जमकर धज्जियां उड़ाई। मगर सबंधित अधिकारियों ने उन्हें टोकने का भी प्रयास नहीं किया।

भाजपा सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को बाइक रैली निकाली गई थी। इसमें शामिल भाजपाइयों ने यातायात नियमों का जमकर उलंघन किया। खास बात यह रही कि इस दौरान मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइंस और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने भी उन्हें टोकने का कोई प्रयास नहीं किया।

रैली में शामिल बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। सभी बाइकों पर तीन युवक सवार थे। रैली के पीछे चलने वाले लोग भी इसकी चर्चा भी करते दिखाई दिए।लोगों का कहना था कि हम लोगों को ट्रैफिक पुलिस मजबूरी में भी नहीं छोड़ती। जबकि करीब 50 बाईकों पर सरेआम बाइक दौड़ा रहे युवक किसी को दिखाई नहीं दिए।

ये भी पढ़ें:- एक जुलाई से शुरू होगी ग्रां प्री बैडमिंटन लीग, सात टीमें लेंगी हिस्सा

संबंधित समाचार