समुद्र की लहरों के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सोशल मीडिया पर छाया डिलीवरी का वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। एक महिला ने समुद्र की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए। महिला ने अपनी डिलीवरी को ’फ़्री बर्थ’ (Free Birth) नाम दिया है। इस महिला का नाम जोसी प्यूकर्ट (Josy Peukert) है और वो …

वॉशिंगटन। एक महिला ने समुद्र की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए। महिला ने अपनी डिलीवरी को ’फ़्री बर्थ’ (Free Birth) नाम दिया है। इस महिला का नाम जोसी प्यूकर्ट (Josy Peukert) है और वो निकारागुआ (Nicaragua) की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रशांत महासागर में पानी लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया।

‘अपने बच्चे को समुंद्र में जन्म देना चाहती थी’
जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। जोसी चौथी बार मां बनी हैं। जोशी ने कहा, वह अपने बच्चे को समुंद्र में जन्म देना चाहती थी। ‘डेली मेल’ के मुताबिक, जब जोशी को प्रसव पीड़ा हो रही थी तो उनके बच्चे दोस्तों के पास रहने चले गये और उनके पार्टनर उन्हें बर्थिंग टूल किट के साथ बीच पर ले गए।

‘प्रसव के दौरान समुद्र की लहरें सहज फ़ील करवा रही थीं’
जोसी का कहना है कि समुद्र की लहरें उनकी पीठ पर टकरा रही थीं, वो उसे प्रसव के दौरान सहज फ़ील करवा रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं यह दिखाना चाहती थी कि बिना Medical Intervention के भी महिला का शरीर बच्चे पैदा करने में सक्षम है। वो इस डिलिवरी को पूरी तरह नेचुरल और फ्री बनाना चाहती थीं। वहीं एक वीडियो में जोसी को अपने दर्द के दौरान बीच पर घुटने टेकते हुए दिखाया गया है। वहीं अन्य वीडियो में उसने अपने नवजात बेटे को पकड़ा है। महिला ने बताया कि वह बेबी को जन्म देने के बाद तौलिए में लपेटकर वापस तरोताजा होने के लिए समुंद्र में चली गई।

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश की सेना कैप्टन कनीज फातिमा बनीं मेजर

संबंधित समाचार