बहराइच: नेपाल की टीम को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी केबीएफ इटियाथोक की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। कस्बा रूपईडीहा के रेलवे परिसर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच केबीएफ इटियाथोक की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को एक लाख 11 हजार और उप विजेता टीम को 65 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रुपईडीहा में आयोजित सीमाँचल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में …

अमृत विचार/बहराइच। कस्बा रूपईडीहा के रेलवे परिसर में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच केबीएफ इटियाथोक की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को एक लाख 11 हजार और उप विजेता टीम को 65 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रुपईडीहा में आयोजित सीमाँचल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में केबीएफ टीम इटियाथोक और नेपाल की भेरी राकर्स की टीम के बीच खेला गया। केबीएफ इटियाथोक की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। भेरी राकर्स की टीम मात्र 79 रन बनाकर आल आउट हो गई। निर्धारित लक्ष्य को केबीएफ की टीम ने मात्र 6 ओवरो में पूरा कर 2022 का सीमाँचल कप जीत लिया।

इसके पूर्व नवाबगंज ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने फाइनल मैच खेल रही दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय किया। राष्ट्रगान के पश्चात मैच का टॉस हुआ।

फाइनल जीतने वाली टीम केबीएफ को एक लाख 11 हज़ार रुपये व उप विजेता टीम को 65 हज़ार रुपये का नगद पुरुस्कार  आयोजक मोहम्मद जुबेर फ़ारूक़ी, विनोद सिंघानिया ,महेश जयसवाल, दीपक जयसवाल, मो. आलम व श्याम पंसारी द्वारा प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सिरीज़ का पुरस्कार 15 हज़ार नगद केबीएफ के शुभम कनौजिया को मिला।

कार्यक्रम का संचालन रज़ा इमाम रिज़वी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाजी अनवर प्रधान बाबागंज, अंसार अहमद प्रधान चिलबिला मेराज अहमद प्रधान सहजना,जमालुद्दीन राई, मो.अकरम,बलराम मिश्रा, अनिल अग्रवाल,प्रभात मदेशिया, प्रशांत मदेशिया, इसरार अहमद चौधरी, जाफ़र इमाम रिज़वी,अवधेश जयसवाल उपस्थित रहे।

पढ़ें-अयोध्या: श्रमिक दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़ी संस्थाओं के बीच होगा क्रिकेट टूर्नामेंट, खेलेंगी चार टीमें

संबंधित समाचार