कानपुर के हिंसा के मास्टर माइंड समेत चारों आरोपियों को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अब तक 29 गिरफ्तार
कानपुर/अमृत विचार। यूपी के कानपुर में शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने जहां अब एक तरफ 29 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी तरफ मास्टर माइंड हयात जाफर समेत चारों आरोपियों कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, आज रविवार को कोर्ट बंद होने के कारण …
कानपुर/अमृत विचार। यूपी के कानपुर में शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने जहां अब एक तरफ 29 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी तरफ मास्टर माइंड हयात जाफर समेत चारों आरोपियों कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, आज रविवार को कोर्ट बंद होने के कारण पुलिस ने चारों आरोपियों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने अदालत से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस कल कोर्ट में 5 अन्य आरोपियों को भी पेश करेगी। जफर से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पीएफआई से कनेक्शन और उपद्रव के पीछे राजनीतिक व्यक्तियों की भूमिका का भी खुलासा हो सकता है। वहीं इस हिंसक घटना को लेकर दो दिन के बाद पुलिस की 10 टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। वहीं अब तक पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में लिया गया है।
बतादें कि कानपुर में शुक्रवार को हिंसा और पथराव की घटना के बाद शनिवार को 500 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस हिंसा और पथराव की घटना में 40 लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद से हिंसा से प्रभावित सभी इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और शांति का माहौल है।
मामले को लेकर अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटनाओं के संबंध में 30 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और कुछ लोगों से पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया गया है। बतादें कि घटना के आरोपियों के गिरफ्तारी में पुलिस की 10 टीमें लगी हैं।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर धरपकड़ तेज कर दी गई हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें जुटी है। और अलग-अलग थानों में पुलिस आरोपियों को रखकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अब तक 350 वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वीडियो और फुटेज में कुछ नाबालिग पत्थरबाज भी दिखे हैं। बवाल के ज्यादा हो इसके लिए नाबालिगों को आगे किया गया था और पत्थरबाजों ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।
कानपुर घटना के मुख्य आरोपी जफर हाशमी के (PFI) लिंक की छानबीन के लिए SIT बनाई गई है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने SIT गठित करने की जानकारी दी हैं। बतादें कि जफर के पास से (PFI) से जुड़ी संस्थाओं के फंडिंग के दस्तावेज और बैंक खातों समेत बरामद अन्य सुराग की जांच की जा रही है।
मामले को लेकर कानपुर के ACP ने बताया- अभी तक की स्थिति सामान्य है और सभी चीजे नियंत्रण में हैं लेकिन फिर भी हमने सतर्कता की दृष्टि से यहां के संपूर्ण क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया हुआ है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
पढ़ें-कानपुर हिंसा मामला पुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता का सबूत है: मायावती
