अयोध्या: भाजपा ने 80 कार्यकर्ताओं को सौंपी बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा ने बेहतर रणनीति व प्लान को लागू करते हुए प्रत्येक बूथ पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी 80 कार्यकर्ताओं को सौंपी है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के समाज में लोकप्रिय 80 कार्यकर्ताओं की बैठक सर्किट हाउस के सभागार में हुई। बैठक में अभियान के तहत कमजोर बूथों को …

अयोध्या। भाजपा ने बेहतर रणनीति व प्लान को लागू करते हुए प्रत्येक बूथ पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी 80 कार्यकर्ताओं को सौंपी है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के समाज में लोकप्रिय 80 कार्यकर्ताओं की बैठक सर्किट हाउस के सभागार में हुई। बैठक में अभियान के तहत कमजोर बूथों को मजबूत करने की योजना तैयार की गयी। प्रथम सत्र में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

अभियान की प्रभारी व प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से कमजोर समझे जाने वाले बूथों पर संपर्क व संवाद की श्रंखलाएं चलायी जानी चाहिए। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कमजोर बूथों पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का भी जवाब कार्यकर्ताओं को संवाद के माध्यम से देना है।

मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं। हर घर को भाजपा की नीति से अवगत कराएं। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बेहतर प्लान के साथ हमें अभियान चलाना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-भाजपा दिखावे के लिए करती है धार्मिक शख्सियतों के अपमान की निंदा- उमर अब्दुल्ला

संबंधित समाचार