बाराबंकी: सड़क पर मिक्सर गिट्टी डालने वाली मशीन पलटी, एक की मौत
बाराबंकी। सड़क पर डामर गिट्टी मिक्सर डालने वाली मशीन घर वापस जाते समय पलट गई। जिसमें एक की मौत हो गई अन्य लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन को उठवाया। रविवार की देर रात कोठी थाने के भानमऊ चौराहे पर जैदपुर की ओर से आ रही गिट्टी डामर मिक्सर मशीन रजबहा …
बाराबंकी। सड़क पर डामर गिट्टी मिक्सर डालने वाली मशीन घर वापस जाते समय पलट गई। जिसमें एक की मौत हो गई अन्य लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन को उठवाया।
रविवार की देर रात कोठी थाने के भानमऊ चौराहे पर जैदपुर की ओर से आ रही गिट्टी डामर मिक्सर मशीन रजबहा नहर पुलिया के पास अचानक पलट गई। जिस पर कई लोग सवार थे बताया जाता है कि विनोद कुमार 27 पुत्र गोकर्ण की उसमें दबने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। यह मशीन जैदपुर की तरफ से होते हुए देवा की तरफ जा रही थी।
पढ़ें- हरदोई: घर के बाहर बैठी छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
