Azamgarh By-Election: गढ़ बचाने के लिये अखिलेश यादव ने परिवार पर जताया भरोसा, चचेरे भाई धर्मेंद्र को मैदान में उतारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। सपा ने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। आज धर्मेंद्र यादव अपना नामांकन करेंगे। बता दें, धर्मेंद्र अखिलेश के चचेरे भाई हैं। एक बार फिर से सपा ने परिवार पर ही भरोसा जताया और उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने भी इस …

आजमगढ़। सपा ने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। आज धर्मेंद्र यादव अपना नामांकन करेंगे। बता दें, धर्मेंद्र अखिलेश के चचेरे भाई हैं।

एक बार फिर से सपा ने परिवार पर ही भरोसा जताया और उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने भी इस बार अपना दाव खेला और यादव उम्मीदवार के तौर पर दिनेश लाल यादव को चुना।

पहले चर्चा था कि सपा से डिंपल यादव को उम्मीदवार के तोर पर चिना जाएगा। लेकिन बसपा ने जब शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को टिकट दे दिया। तब अखिलेश यादव ने परिवार से ही धर्मेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बना लिया।

पढ़ें- कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, जानें क्यों?

संबंधित समाचार