अब आगरा में भी बिगड़ा माहौल, बाइक टक्कर के बाद बढ़ा मामला, दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी
आगरा। कानपुर में हिंसा के बाद रविवार को आगरा के ताजगंज के बसई खुर्द में भी स्थितियां बिगड़ गई हैं। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। दो लोगों के बीच बाइक टक्कर के मामले ने तूल पकड़ ली है। पहले दोनों बाईक सवार राधेश्याम और सादिक, फिर परिजन और देखते ही देखते मोहल्ले …
आगरा। कानपुर में हिंसा के बाद रविवार को आगरा के ताजगंज के बसई खुर्द में भी स्थितियां बिगड़ गई हैं। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। दो लोगों के बीच बाइक टक्कर के मामले ने तूल पकड़ ली है। पहले दोनों बाईक सवार राधेश्याम और सादिक, फिर परिजन और देखते ही देखते मोहल्ले में रहने वाले दोनों समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए। समय रहते पुलिस ने मामले को संभाल लिया।
एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने समय रहते मौके पर कानून-व्यवस्था को कायम किया। पुलिस ने अफवाह फैलने और मामले को बिगड़ने से रोक लिया। आगरा पुलिस ने बताया है कि इस घटना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इलाके में इंटरलाकिंग बिछाने का काम चल रहा है। बसई खुर्द निवासी सादिक बाइक से घर आ रहा था। खोदाई के चलते उसकी बाइक सामने आ रहे राधेश्याम से टकरा गई। जिसे लेकर दोनों में विवाद होने लगा।
राधेश्याम और सादिक के परिजन भी पहुंच गए। उनमें भी मारपीट होने लगी। किसी ने पुलिस को दो समुदाय में संघर्ष की सूचना दे दी। एसएसपी सुधीर कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी ने बताया कि सामुदायिक टकराव का नहीं था। आइजी रेंज नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार, एएसपी सत्य नारायण, सीओ सदर राजीव कुमार, सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह आदि ने ताजगंज समेत शहर के अन्य इलाकों में पैदल गश्त की।
पढ़ें- कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड का मोबाइल कब्जे में लेने के बाद हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या?
