बरेली: डीएम कक्ष के बाहर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट को घेरा, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आशा कार्यकर्ता डीएम कक्ष के बाहर धरने पर बैठी हैं। जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट को घेर लिया है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई है। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक एक आशा का 50 50 हजार रूपए बकाया है, लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। कई …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आशा कार्यकर्ता डीएम कक्ष के बाहर धरने पर बैठी हैं। जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट को घेर लिया है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई है। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक एक आशा का 50 50 हजार रूपए बकाया है, लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन करने पर भी सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए मजबूरी में धरना शुरू किया है। बता दें आशा कार्यकर्ता गर्मी में हाथ वाला पंखा लेकर धरने पर बैठी हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: हाजियों की पहली फ्लाइट आज रवाना होगी

 

संबंधित समाचार