सीएसआईआर में निकली इन पदों पर वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान चेन्नई द्वारा कई विभागों में वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑफिशियल वेबसाइट technician.clri.org पर जाना होगा। …
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान चेन्नई द्वारा कई विभागों में वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑफिशियल वेबसाइट technician.clri.org पर जाना होगा। इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें इस भर्ती अभियान के माध्यम से लेदर गुड्स मेकर के 01 पद, फिनिश्ड लेदर मेकर के 06 पद, प्रयोगशाला सहायक के 10 पद, फुटवियर मेकर के 06 पद, सिलाई प्रौद्योगिकी के 01 पद, उपकरण मैकेनिक के 03 पद, फिटर के 04 पद, मशीनिस्ट के 01 पद, कोपा के 03 पद, डेटाबेस सिस्टम असिस्टेंट के 03 पद, इलेक्ट्रीशियन के 05 पद, प्लंबर के 02 पद, ड्राफ्ट्समैन के 01पद, मेसन के 01 पद, बढ़ई के 03 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 02 और डिजिटल फोटोग्राफी के लिए 01 पद पर भर्ती की जाएगी।
अगर योग्यता की बात करें तो इस भर्ती के तहत लेदर गुड्स मेकर के पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आवेदक के पास लेदर गुड्स मेकर में आईटीआई सर्टिफिकेट या लेदर गुड्स मेकर में नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इस भर्ती के द्वारा कई पदों पर भर्ती होनी है, इसके लिए शैक्षिक योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीएसआईआर-सीएलआरआई की ऑफशियल वेबसाइट https://clri.org पर मौजूद लिंक पर ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में निकली कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
