मुरादाबाद: भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बढ़ रहे उल्टी दस्त व डायरिया के मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी बीमारियों को बढ़ा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी के अलावा वार्ड में भी मरीज भरे पड़े हैं। अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी बीमारियों को बढ़ा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी के अलावा वार्ड में भी मरीज भरे पड़े हैं।

अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। दवा वितरण काउंटर पर भीड़ के चलते मरीजों में खासकर महिला मरीजों में धक्का मुक्की हुई। व्यवस्था बनाने में होमगार्डों को खूब पसीना बहाना पड़ा।

फिजिशियन कक्ष में आए मरीजों में अधिकांश डायरिया, सांस फूलने, उल्टी दस्त की शिकायत लेकर आए थे। फिजिशियन डा. एनके मिश्र ने बताया कि उनकी ओपीडी में सौ से अधिक मरीज इन दिनों आ रहे हैं। गर्मी के चलते डायरिया, डिहाइड्रेशन आदि की दिक्कत हो रही है। मरीजों में बुखार, उल्टी दस्त और सांस फूलने की दिक्कत है।

उन्हें तेज धूप से बचकर रहने, अधिक से अधिक पानी पीने, तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, शिकंजी, कच्चे आम का पना आदि सेवन करने की सलाह दी है। धूप में अनावश्यक न निकलने और बहुत जरूरी होने पर सूती कपड़े पहनकर शरीर को अधिकांश हिस्सों को ढककर, पानी साथ लेकर जाने के लिए कहा है।

वहीं बालरोग विशेषज्ञ वीर सिंह के कक्ष में भी मासूम मरीजों को दिखाने के लिए अभिभावक पहुंचे थे। बालरोग वार्डं में भी डायरिया, उल्टी दस्त, बुखार के मरीज भरे हैं। चिकित्सक उनकी निगरानी कर इलाज कर रहे हैं। बच्चों को भी पानी और तरल पदार्थों के सेवन अधिक करने की सलाह चिकित्सक ने दी। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. एनके गुप्ता का कहना है कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस समय एहतियात बरतने की अधिक जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अभी और गर्मी झेलने के लिए रहना होगा तैयार, बढ़ेगा पारा चढ़ेगा तापमान

संबंधित समाचार