पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गर्भवती महिला से दुष्कर्म, पति को पीटकर रस्सी से बांधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पांच लोगों ने एक घर में घुसकर गर्भवती महिला के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेलम शहर में पांच हथियारबंद लोग ने घर में घुसकर मारपीट की और फिर पीड़िता के पति …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पांच लोगों ने एक घर में घुसकर गर्भवती महिला के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेलम शहर में पांच हथियारबंद लोग ने घर में घुसकर मारपीट की और फिर पीड़िता के पति को रस्सी से बांध कर दुष्कर्म किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने दोषियों की तलाश जारी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट करवा दिया गया है और उसका ब्लड सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए लाहौर भेज दिया गया है।

कराची में चलती ट्रेन में हैवानियत की गई
पिछले महीने 27 मई कराची की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में सामूहिक बलात्कार किया गया था। कराची की रहने वाली लड़की रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान गई थी। वहां किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की रेलवे स्टेशन आकर कराची जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। तभी टिकट चेकर समेत 3 लोगों ने महिला को एसी कोच में ले जाकर गैंगरेप किया। महिला ने शिकायत की थी कि वो जनरल कोच में सफर कर रही थी। टिकट चेकर ने उसे एसी कोच में सफर करने का ऑफर किया. इसके बाद युवती को एसी कोच में ले जाकर टिकट चेकर समेत तीन लोगों ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया और धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें : विवादों में घिरे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, करेंगे अविश्वास प्रस्ताव का सामना

 

 

 

संबंधित समाचार