फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट से खुशी कपूर ने शेयर की तस्वीरें, टॉप-जींस में दिखा एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। फोटो में खुशी ब्लैक कलर के टॉप और जींस के साथ हरे रंग की जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। https://www.instagram.com/p/CeapvWFLWOP/?hl=en खुशी कपूर …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। फोटो में खुशी ब्लैक कलर के टॉप और जींस के साथ हरे रंग की जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CeapvWFLWOP/?hl=en

खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ खुशी अपने अभिनय जीवन की शुरूआत करने जा रही है। इस समय खुशी ऊटी में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने ऊटी से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने किरदार के लुक में नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘द आर्चीज’ में खुशी कपूर के साथ शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म चर्चित कॉमिक बुक ‘आर्चीज’ का बॉलीवुड एडेप्टेशन है।

ये भी पढ़ें : ‘स्मार्ट जोड़ी’ के विनर बने अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मिली शानदार ट्रॉफी और 25 लाख रुपये

 

संबंधित समाचार