अयोध्या: पंचायत भवन की जमीन से हटा अवैध कब्जा, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया भूमि पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/अयोध्या। बीडीओ अमित कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धौरहरा कुटी में आरक्षित पंचायत भवन की जमीन से तीन लोगों का अवैध कब्जा हटवाया गया, जिस पर पंचायत भवन के निर्माण के लिये उन्होंने सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। बीडीओ अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन की जमीन …

तारुन/अयोध्या। बीडीओ अमित कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धौरहरा कुटी में आरक्षित पंचायत भवन की जमीन से तीन लोगों का अवैध कब्जा हटवाया गया, जिस पर पंचायत भवन के निर्माण के लिये उन्होंने सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।

बीडीओ अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन की जमीन पर गांव की तीन लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा था, जिससे पंचायत निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ग्राम प्रधान अमित जायसवाल द्वारा बीडीओ को इस बाबत अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी बीकापुर से बात कर भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया।

उन्होंने बताया कि पंचायत भवन की भूमि पर अवैध कब्जेदारों को पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम दर्ज करके आवास उपलब्ध कराने के निर्देश सचिव रमा तिवारी को दिये। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन में अस्थाई गोआश्रय स्थल निर्माण के लिये चारागाह व अमृत सरोवर निर्माण के किया तालाब के कार्य कराए जाने के लिए सचिव को निर्देशित किया।

एडीओ पंचायत उमाशंकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित कुमार सिंह, मनीष वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, एपीओ विजय कुमार, पंचायत सचिव राम नयन यादव, प्रधान अमित जायसवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बस्ती: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार