बहराइच: आईएसएस की परीक्षा में सातवीं रैंक पाने वाली आंचल को डीएम ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी आंचल जैन ने वर्ष 2021 में आईएसएस की परीक्षा में आल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। आंचल के घर होने पर सोमवार को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी आंचल जैन पुत्री अविनाश जैन ने वर्ष 2021 की आईएसएस ( भारतीय …

बहराइच। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी आंचल जैन ने वर्ष 2021 में आईएसएस की परीक्षा में आल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। आंचल के घर होने पर सोमवार को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी आंचल जैन पुत्री अविनाश जैन ने वर्ष 2021 की आईएसएस ( भारतीय सांख्यिकी सर्विस) परीक्षा में आल इंडिया सातवां स्थान हासिल किया था।

आंचल का इस समय नोएडा में प्रशिक्षण चल रहा है। अवकाश लेकर वह घर आई है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट में आंचल को सम्मानित किया। साथ ही जिले की पहली आईएसएस होने पर बधाई दी। मालूम हो कि आंचल के पिता प्रसिद्ध कागज व्यवसाई हैं।

यह भी पढ़े:-अयोध्या: शूटिंग में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी किये गये सम्मानित

संबंधित समाचार