बहराइच: भारत से नेपाल गये तीन लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को किया अलर्ट
बहराइच। दिल्ली में काम करने वाले तीन नेपाली नागरिकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसको लेकर नेपाल के स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ ने भी स्वास्थ्य टीम को अलर्ट कर दिया है। उनके मुताबिक जिन्हे बुखार आए, उनकी जांच जरूर करें। भारत के विभिन्न राज्यों में नेपाल …
बहराइच। दिल्ली में काम करने वाले तीन नेपाली नागरिकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसको लेकर नेपाल के स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएमओ ने भी स्वास्थ्य टीम को अलर्ट कर दिया है। उनके मुताबिक जिन्हे बुखार आए, उनकी जांच जरूर करें। भारत के विभिन्न राज्यों में नेपाल ने नागरिक मेहनत मजदूरी के लिए जाते हैं।
दिल्ली में काम करने वाले 10 मजदूरों का दल दो दिन पूर्व नेपाल पहुंचा। व्यवस्थापन केन्द्र बांके के फोकल पर्सन तेज ओली ने बताया कि भारत से नेपालगंज पहुंचे तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा पिछले कुछ दिनों से भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नेपालियों को जमुनहा चौकी पर कोविड-19 टेस्ट की जा रही है। उसी जांच में तीन नेपाली नागरिकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। फोकल पर्सन ओली के मुताबिक सोमवार सुबह ही दैलेख, प्युठान व जाजरकोट समेत 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
फोकल पर्सन ओली ने आवागमन करने वाले सभी लोगो से मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया है। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण फैला है। अगर रूपईडीहा के रास्ते संक्रमित गए हैं तो इसकी रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को अलर्ट किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि वैसे भी जिन लोगों को बुखार होती है, उनकी कोरोना जांच जरूर की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में नौ मरीजों की मौत
