रामपुर : सड़क किनारे घायल पड़े मिले अधिवक्ता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद( रामपुर), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में भुड़ासी गांव के समीप एक अधिवक्ता घायल अवस्था में झाड़ियों में पड़े मिले। किसी राहगीर ने अधिवक्ता को घायल अवस्था में देख परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के …

शाहबाद( रामपुर), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में भुड़ासी गांव के समीप एक अधिवक्ता घायल अवस्था में झाड़ियों में पड़े मिले। किसी राहगीर ने अधिवक्ता को घायल अवस्था में देख परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील में अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर देव निवासी धारा सिंह (45) तहसील शाहबाद में प्रैक्टिस करते थे। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वह घर से शाहबाद जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन रविवार देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच किसी राहगीर ने अधिवक्ता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अपस्ताल ले गए। सोमवार की सुबह अधिवक्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने ह्त्या की आशंका जताई है।

बार एसोसिएशन ने जताया शोक
साथी अधिवक्ता की मौत पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।कहा कि साथी अधिवक्ता की मौत के बाद बार एशोसिएशन हर परिस्थिति में परिवार के साथ है। इस इस दौरान अध्यक्ष तौकीर- उर- रहमान,मासूम मियां,आनंदपाल राजपूत,मुनेश यादव एवं मनोज भारद्वाज समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला

 

संबंधित समाचार