फतेहपुर: पुलिस ने चोरी के 29000 रुपये के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, दो देसी बम भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक बदमाश को चोरी किए गए ₹29000 के साथ पकड़ लिया तलाशी के दौरान बदमाश के पास से दो देसी बम भी बरामद हुए हैं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर …

बिंदकी/फतेहपुर। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक बदमाश को चोरी किए गए ₹29000 के साथ पकड़ लिया तलाशी के दौरान बदमाश के पास से दो देसी बम भी बरामद हुए हैं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर जोनीहा चौकी इंचार्ज महेश सिंह पुलिस बल के साथ चौकी क्षेत्र के शहजादीपुर मोड़ के पास से एक बदमाश संजीव कंजर पुत्र बाबूराम कंजर निवासी छोटेलाल पुर कोतवाली बिंदकी को पकड़ा जिसके पास से चोरी किए गए ₹29000 बरामद हुए।

इतना ही नहीं तलाशी के दौरान बदमाश संजीव कंजर के पास से दो देशी बम भी बरामद हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया बताते चलें कि आरोपी युवक ने एक दिन पहले रविवार की दोपहर जोनीहा कस्बे के समीप बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस के अंदर एक यात्री कृष्णा यादव पुत्र सिद्ध गोपाल यादव निवासी रायपुरा थाना जसपुरा जनपद बांदा की जेब से ₹29000 निकाल लिए थे जिस ने मामले की सूचना जोनिहा चौकी इंचार्ज महेश सिंह को दी थी जिसके चलते लगातार पुलिस टप्पेबाज आरोपी की तलाश कर रही थी।

वहीं सटीक सूचना पर अगले दिन सोमवार को आरोपी युवक संजीव कंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से चोरी के ₹29000 बरामद हुए इसके अलावा 2 देसी बम भी बरामद हुए चौकी इंचार्ज के अनुसार आरोपी युवक किसी अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ था तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोच कर कानूनी कार्रवाई कर दी है।

यह भी पढ़ें:-अंतर्जनपदीय गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ढाई लाख नकदी के साथ 28 मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार