भाजपा नेत्री ने कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज कराई छेड़खानी की प्राथमिकी
लखनऊ। भाजपा नेत्री डॉ. प्रियंका मौर्या ने पार्टी का विज्ञापन का कार्य देखने वाले एक कार्यकर्ता के खिलाफ छेड़खानी व पीछा करते हुए भयादोहन करने का आरोप लगाते हुए कृष्णा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि भाजपा नेत्री का आरोप …
लखनऊ। भाजपा नेत्री डॉ. प्रियंका मौर्या ने पार्टी का विज्ञापन का कार्य देखने वाले एक कार्यकर्ता के खिलाफ छेड़खानी व पीछा करते हुए भयादोहन करने का आरोप लगाते हुए कृष्णा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि भाजपा नेत्री का आरोप है कि आरोपी आते-जाते वक्त उनका पीछा करता है और छेड़खानी करता है।
बकौल इंस्पेक्टर आलोक राय, आरोपी का कहना है कि डॉ. प्रियंका ने उससे पैसे लिये थे, पर जब वह पैसे वापस मांग रहा है तो वह इनकार कर रही हैं। पैसे वापस करने के लिए दबाव डाला तो डॉ. प्रियंका ने झूठे आरोपों में फंसा दिया। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: छेड़खानी व चाकूबाजी करने वाला कलियुगी बाबा गिरफ्तार
