कानपुर हिंसा: अब तक 50 गिरफ्तार, प्रशासन ने की 147 मकानों की पहचान, शहर काजी ने कही यह बड़ी बात
कानपुर। शुक्रवार को हुई हिंसा के चलते पुसिल काफी सख्त हो गई है। कानपुर पुलिस ने 40 आरोपी तस्वीर जारी की थी जिसमें मंगलवार को एक और आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। वहीं सोमवार को ही 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस केस में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा …
कानपुर। शुक्रवार को हुई हिंसा के चलते पुसिल काफी सख्त हो गई है। कानपुर पुलिस ने 40 आरोपी तस्वीर जारी की थी जिसमें मंगलवार को एक और आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। वहीं सोमवार को ही 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इस केस में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 6 जून तक कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया है। वहीं दूसरी तरफ, पत्थरबाजों में कानपुर पुलिस का भारी खौफ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि शहर प्रशासन ने आरोपियों की 147 अवैध संपत्तियों की पहचान की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इनपर बुलडोजर चल सकता है। इसी बीच कानपुर शहर के काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध के बाहर भी निकल आएंगे।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पोस्टर में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ नाबालिग भी हैं।
