बहराइच: केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
अमृत विचार/बहराइच। केंद्र सरकार में भाजपा सरकार के आठ साल पूरा होने पर मंगलवार शहर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली ने पूरे शहर में भ्रमण कर कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार शहर में बाइक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यालय …
अमृत विचार/बहराइच। केंद्र सरकार में भाजपा सरकार के आठ साल पूरा होने पर मंगलवार शहर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली ने पूरे शहर में भ्रमण कर कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार शहर में बाइक रैली निकाली गई।
भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय की अगुवाई में शहर में निकाली गई। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्राणशुदत्त द्विवेदी रहे। बाइक रैली जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण किया।इसके बाद पुनः भाजपा कार्यालय आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
इस दौरान मंदीप सिंह वालिया, निशंक त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, अरुणेंद्र सिंह ‘अंकित’, अर्पित श्रीवास्तव, अखिलेश यादव गोले, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा परमार्थ सेन चौधरी, सौरभ मिश्र, ज्ञानेंद्र शर्मा ‘ ज्ञानी ‘ शैलेंद्र यादव, सूरज गोंड, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमित शर्मा, सौरभ कसौधन, उज्जवल शुक्ला, परमित शुक्ला, आकर्ष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा सतीश सिंह शामिल रहे।
पढ़ें-बहराइच: सरकार के आठ साल पूरे होने पर सांसद ने प्रस्तुत किया ‘रिपोर्ट टू नेशन’ कार्यक्रम
