अयोध्या: मिल्कीपुर के तीन लेखपाल निलंबित, विभागीय कार्यों में लापरवाही व उदासीनता का लगा आरोप
अमृत विचार/अयोध्या। विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता वरतने व लापरवाही के आरोप में एसडीएम मिल्कीपुर ने तहसील क्षेत्र में तैनात 3 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस समाप्ति के उपरांत एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने तहसील क्षेत्र के लेखपालों की एक विभागीय मीटिंग बुलाई थी। जिसमें …
अमृत विचार/अयोध्या। विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता वरतने व लापरवाही के आरोप में एसडीएम मिल्कीपुर ने तहसील क्षेत्र में तैनात 3 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस समाप्ति के उपरांत एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने तहसील क्षेत्र के लेखपालों की एक विभागीय मीटिंग बुलाई थी।
जिसमें लेखपाल बलदेव प्रसाद तिवारी, विंध्या प्रसाद तिवारी व रामकुमार पांडे तहसील में मौजूद होने के बावजूद मीटिंग में गैरहाजिर मिले थे, जिसको लेकर एसडीएम का पारा सातवें आसमान जा पहुंचा और उन्होंने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश दे दिया।
एसडीएम ने निलंबित किए गए लेखपालों को विभागीय कार्यों में लापरवाही व आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता के चलते निलंबित कर दिया है। उधर एसडीएम द्वारा 3 लेखपालों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील शाखा पदाधिकारियों ने तहसील सभागार में बैठक कर कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाया।
