लखीमपुर-खीरी: वन विभाग ने पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर हटाया अतिक्रमण
अमृतविचार, पलिया कलां/संपूर्णानगर-खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र की संपूर्णानगर रेंज अंतर्गत बसही ग्राम में वन विभाग की करीब 20 हेक्टेयर वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण मंगलवार को भारी पुलिस व पीएसी बल लेकर पहुंचे तहसीलदार पलिया की मौजूदगी में वनाधिकारियों ने हटवा दिया। इस बीच अतिक्रमणकारियों की पुलिस व वन कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी …
अमृतविचार, पलिया कलां/संपूर्णानगर-खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र की संपूर्णानगर रेंज अंतर्गत बसही ग्राम में वन विभाग की करीब 20 हेक्टेयर वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण मंगलवार को भारी पुलिस व पीएसी बल लेकर पहुंचे तहसीलदार पलिया की मौजूदगी में वनाधिकारियों ने हटवा दिया। इस बीच अतिक्रमणकारियों की पुलिस व वन कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस ने 2 अतिक्रमणकारियों को कुछ देर हिरासत में भी लिया।

एसडीओ नार्थ खीरी वन प्रभाग आर पी रौतेला ने बताया कि संपूर्णानगर रेंज के बसही क्षेत्र में करीब 27 हेक्टेयर भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। कई बार उनको छोड़ देने के लिए कहा गया औश्र नोटिस भी दी गई,किन्तु वे ध्यान नहीं दे रहे थे। इस पर आज वन विभाग ने राजस्व टीम को साथ लेकर भूमि की नपाई की। जिसमें कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर स्पष्ट रूप से अतिक्रमण किया जाना रेखांकित किया गया ।

इसके बाद पुनः उनसे अतिक्रमण खाली करने को कहा गया। किंतु, वे राजी न हुए, उल्टे राजस्व और वन विभाग की टीम को अनाप-शनाप बोलने लगे । जिस पर पुलिस ने पीएसी को साथ ले दो लोगों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिसमें एक का नाम राजेश सिंह व दूसरे का नाम विमलेश सिंह बताया गया है। इस बीच उनकी वन विभाग व पुलिस आदि से तीखी नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद जेसीबी से राजेश सिंह की बाउंड्री बाल तोड़ कर हटा दी गई ।इसमें कई पिलर भी शामिल थे, उन्हें भी हटा दिया गया ।एक व्यक्ति ने वन विभाग की भूमि पर झोपड़ी आदि डाल रखी थी, उसे भी जेसीबी से हटाकरकरीब बीस हेक्टेयर वन भूमि को मुक्त करा लिया गया । इस मौके पर तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह, सीओ पलिया आदित्य कुमार, रेंजर संपूर्णानगर शिव बाबू सरोज, सहित संपूर्णा नगर ,पलिया एवं एक अन्य कोतवाली प्रभारी एवं भारी पुलिस व पीएसी बल के अलावा वन कर्मियों की टीम भी मौके पर तैनात रही।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सड़क से लेकर फुटपाथ तक कब्जा, अफसर खामोश
