बिजनौर: पशु चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। 23 मई को उत्तराखंड के पशुपालक के डेरे से भैसें चुराने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह भैंसें और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद हुआ है। चार भैंसें पहले बेच …

बिजनौर, अमृत विचार। 23 मई को उत्तराखंड के पशुपालक के डेरे से भैसें चुराने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह भैंसें और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद हुआ है। चार भैंसें पहले बेच चुके थे। बरामद हुई भैंसों की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में चोरी का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 मई को शमशेर पुत्र गुलामुद्दीन निवासी ग्राम पीली पड़ाव श्यामपुर हरिद्वार उत्तराखंड ने तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह वन गुजर है और छह महीने के लिए पशुओं को चराने प्रतिवर्ष गंगा के किनारे आते हैं । 23 व 24 मई 2022 की रात्रि रावली व बैराज के बीच उसके डेरे से चोरों ने भैंसें चोरी कर ली थीं। इसके संबंध में शहर कोतावली में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

मंगलवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर पशु चोर गिरोह के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 मई को वन गुजर शमशेर निवासी पीली पड़ाव श्यामपुर हरिद्वार ने तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया कि वे हर साल छह महीने के लिए पशुओं को चराने के लिए गंगा किनारे आते हैं। रावली बैराज के बीच उसके डेरे से उसकी 10 भैंस चोरी कर ली गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू की। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ने विदुर कुटी गंज पुल के पास घेराबंदी की।

सूचना पर भैंस चोरी करने वाले कासिम उर्फ काची पुत्र इलमदीन निवासी गंगा भोगपुर थाना लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल, शकील कुरैशी पुत्र समी निवासी गांगू नंगला बिजनौर, साजिद अंसारी पुत्र इस्माइल निवासी हसूपुरा थाना नूरपुर, सन्नवर पुत्र वाजिद निवासी पीपला जहांगीर और गुलाम पुत्र गागी निवासी गूजर बस्ती गैंडीखाता हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर छह भैंस महिंद्रा पिकअप गाड़ी में लाद रहे थे। आरोपियों के पास से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। वहीं एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के आपराधिक इतिहास को उत्तराखंड और आसपास के जिलों में पता कराया जा रहा है। आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी और गैंगस्टर में भी रिपोर्ट दर्ज होगी।

गिरोह का सरगना है पशुपालक का रिश्तेदार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पीड़ित शमशेर व आरोपी कासिम, गुलाम रिश्तेदार हैं। साथ में ही डेरों पर रहते है। गिरोह का सरगना कासिम उर्फ काची उर्फ रोशन है। आरोपी 10 भैंसों को बंदा बैराज से रावली जाने वाले रास्ते से गंगा किनारे विदुर कुटी गंज पुल के पास लाए थे। यहां से उन्होंने पिकअप और सन्नवर शेख की पिकअप में दो-दो भैंसें लादकर मंगलवार को चांदपुर रोड पर लगने पशु पैठ में अज्ञात व्यक्ति को बेच दी थीं। उनके पैसे निजी खर्च व गाड़ी के लिए तेल आदि में खर्च कर दिए। वहीं अन्य छह भैंसों को खादर के रास्ते से ग्राम गांगू नगला में लेकर आए थे और आरोपी शकील कुरैशी के घेर में बांध रखा था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ, स्वॉट निरीक्षक सतेंद्र कुमार, एसआई राजेंद्र, जर्रार हुसैन आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: नशेड़ियों ने सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी के घर पर फेंके पत्थर

संबंधित समाचार