रामपुर: प्रेमिका की पिटाई से क्षुब्ध प्रेमी आम के बाग में फंदे पर लटका
रामपुर/मसवासी,अमृत विचार। मसवासी में प्रेमिका की पिटाई से आहट हुए प्रेमी ने आम के बाग में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने …
रामपुर/मसवासी,अमृत विचार। मसवासी में प्रेमिका की पिटाई से आहट हुए प्रेमी ने आम के बाग में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव रहमतगंज निवासी प्रेम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की परिवार की बंदिश के चलते शादी नहीं कर पा रहे थे। मंगलवार की सुबह 5 बजे भी प्रेम प्रसंग के चलते गांव की यह युवती गौरव सिंह के घर पहुंच गई। गौरव सिंह उस समय घर पर मौजूद नहीं था। वह हरी मिर्च तोड़ने के लिए खेत पर गया हुआ था।
युवती पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसके परिवार को डरा धमका कर लड़की को अपने साथ ले गए। उसके बाद गौरव खेत से वापस आया, तो उसको सारे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद उसे काफी बुरा लगा। उसके बाद उसने स्वर्गीय जगदीश सिंह के बाग में आम के पेड़ पर गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय के बाद राहगीरों ने उसके शव को पेड़ पर लटका देखा।
तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी तो तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई चौकी इंचार्ज कोमल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को किसी तरह आम के पेड़ से नीचे उतार कर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, युवक के पिता प्रेम सिंह ने इस मामले में स्वार पुलिस को तहरीर सौंपी है जिसमें उसने बेटे के आत्महत्या करने का जिक्र किया है।
गांव में चर्चा का विषय बना था प्रेम प्रसंग
युवक और युवती का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। जिसके चलते गांव में तरह-तरह की चर्चाए चल रहीं थी। जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को मिल रहीं थी। कई बार युवती पक्ष के लोग इसका विरोध कर चुके थे लेकिन उसके बाद भी दोनों शादी करना चाहते थे।
घर का इकलौता था गौरव
गौरव द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उसको बड़े मेहनत से पालकर बड़ा किया था, कि बुढ़ापे में वह उनका सहारा बनेगा। लेकिन उसके आत्महत्या कर लेने के बाद उनकी जीने की इच्छा तक अब खत्म हो गई है। बेटे की मौत के बाद रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा हुआ है।
सुबह पांच बजे ही युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची थी
काफी समय से गौरव और युवती का प्रेम चल रहा था उसी के चलते सुबह पांच बजे युवती उससे मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गई थी,जबकि गौरव वहां पर नहीं था,युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए थे जहां उसको वहीं पर खूब मारा पीटा था। उसके बाद युवक के परिजनों को धमकी देकर वहां से चले गए थे इन बात की जानकारी मिलने के गौरव काफी परेशान हो गया था।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड की थाली को प्राथमिकता दें युवा: डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा
