पूर्वी ईरान में पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, 10 की मौत, 50 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ताबास शहर के पास तड़के अंधेरे में ट्रेन के सात में …

तेहरान। पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ताबास शहर के पास तड़के अंधेरे में ट्रेन के सात में से चार डिब्बे पटरी से उतर गए। एम्बुलेंस और तीन हेलीकॉप्टर में बचाव दल को सुदूर इलाके में भेजा जा रहा है। खबर में कहा गया है कि हादसा राजधानी तेहरान के लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में ताबास में हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मैक्सिको के राष्ट्रपति उत्तर अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका के शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

संबंधित समाचार