सोनभद्र: प्लास्टिक के निस्तारण के लिए शुरू हुआ अभियान, जिला प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने और कूड़े के रुप में हर घर से निकलने वाले प्लास्टिक को एकत्रित कर उसे रिसाइकिल करने का अनोखा प्रयास शुरू किया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को बताया कि गांव हो या शहर हर जगह कूड़े के रूप में …
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने और कूड़े के रुप में हर घर से निकलने वाले प्लास्टिक को एकत्रित कर उसे रिसाइकिल करने का अनोखा प्रयास शुरू किया है।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को बताया कि गांव हो या शहर हर जगह कूड़े के रूप में सबसे ज्यादा प्लास्टिक ही दिखाई देता है और यह ऐसा कूड़ा है जो नष्ट नही होता और हर जगह फैला रहता है।
अगर यह जमीन में पाट भी दिया जाय तो वहां के पानी लेयर को बंद कर देता है जिससे पानी का रिचार्ज भी कम होने लगता है। आज प्लास्टिक हर घर और लोगो के दिनचर्या का हिस्सा बन गया है सरकार द्वारा इसके रोक थाम के लिया बराबर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक इसको रोकना एक कड़ी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि इसको रोकने के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों के हर घर में उन्ही से एक बोरी घर के किसी दीवाल पर बच्चों के ऊंचाई पर टंगवाई जायेगी तथा गांव में बैठक कर लोगो को जागरूक किया जायेगा की आप घर में जो भी समान प्लास्टिक में लाते है उसको प्रयोग करने के बाद उस बोरे में डाल दीजिए।
सभी बोरी में इकठ्ठा प्लास्टिक को 15 दिन में एक जगह इकट्ठा किया जायेगा और विकास खण्ड से वाहनों के माध्यम से डाला सीमेंट फैक्ट्री में निस्तारण के लिए भेज दिया जाएगा।
जनपद के सभी विकास खण्ड में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट भी लगाई जाएगी जहा प्लास्टिक को अलग अलग छांट कर रिसाइकिल वाले प्लास्टिक को बेच दिया जायेगा और जो प्लास्टिक किसी प्रयोग में नही आ सकता उसका समूह के मध्यम से चटाई और प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट में प्लास्टिक की ईट बनाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ और सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि न्याय पंचायत वार रोस्टर बना कर बरसात से पहले सफाई और प्लास्टिक को बीन कर इकट्ठा कर लिया जाय जिससे प्लास्टिक पानी के साथ बह कर नदी और नाली में न जाए और प्रत्येक गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
पढ़ें- बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 10 जून को होने वाला विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, बताई ये वजह
