अनिल यादव हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां, मची अफरातफरी
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नधौर गांव में मंगलवार को सगे चाचा और परिजनों द्वारा भतीजे की हत्या के मामले में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने पिपरी रामपुर भगन रोड पर शव रख जाम लगा दिया। जाम हटवाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों की बीच भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों ने पथराव किया तो …
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नधौर गांव में मंगलवार को सगे चाचा और परिजनों द्वारा भतीजे की हत्या के मामले में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने पिपरी रामपुर भगन रोड पर शव रख जाम लगा दिया। जाम हटवाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों की बीच भिड़ंत हो गई।
ग्रामीणों ने पथराव किया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास से खोज – खोज लोगों को निकाल जमकर पीटा, जिसे लेकर इलाके में तीखा आक्रोश फैल गया।
हालांकि पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पथराव में पुलिस के वाहनों के शीशे जरूर टूट गए। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग से इंकार किया है।
मंगलवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नधौर गांव में युवक अनिल यादव की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सगे चाचा समेत परिवार के पांच लोगों को नामजद किया गया था। इसी को लेकर बुधवार को ग्रामीण एकजुट हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पिपरी रामपुर भगन मार्ग जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प होने लगी। तभी कुछ लोगों ने ईट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसे लेकर पुलिस भी ताव में आ गई और लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया। इसके बाद आसपास से लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर जमकर पीटा, जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घंटों चली कार्रवाई के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश है। तनाव को देखते हुए गुन्नधौर और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्याकांड में आरोपी चाचा भोला यादव व अन्य शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है। वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
परिजनों ने परिवार में एक सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग भी की है। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ बीकापुर अनिल सिंह ने किसी तरह परिजनों समझा बुझा कर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। तहसील प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को सहायता का आश्वासन दिया गया है।
कोतवाल बीकापुर सुमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बलपूर्वक जाम नहीं हटाया गया है। शीघ्र ही आरोपी कीamrit गिरफ्तारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें चाचा भोला यादव, उनकी पत्नी शीला व उनके भाई मोहन यादव उनकी पत्नी सुषमा यादव और मोहन की पुत्री वंदना शामिल है।
पढ़ें- फतेहपुर: निधि हत्याकांड का जहानाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने किया खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
