रामपुर: सपा शासन में तोड़े गए नवाब मोहम्मद अली खां के मकबरे की दोबारा तामीर होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा शासनकाल के दौरान 2016 में तुड़वाए गए नवाब मोहम्मद अली खां के मकबरे की दोबारा तामीर होगी। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनके मकबरे पर हाजिरी पेश कर जल्दी ही तामीर का काम शुरू कराए जाने की बात कही है। पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया …

रामपुर, अमृत विचार। सपा शासनकाल के दौरान 2016 में तुड़वाए गए नवाब मोहम्मद अली खां के मकबरे की दोबारा तामीर होगी। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनके मकबरे पर हाजिरी पेश कर जल्दी ही तामीर का काम शुरू कराए जाने की बात कही है।

पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि जेल रोड पर मदरसा कोहना के कब्रिस्तान में नवाब मोहम्मद अली खां का मकबरा था। नवाब मोहम्मद अली खां रामपुर रियासत के संस्थापक नवाब फैज उल्लाह खां के बड़े बेटे थे। उन्होंने 1793 में रामपुर रियासत पर हुकूमत की थी। उनके मकबरे के बराबर में कई आलिमों की कब्रें हैं। 15 फरवरी 2016 को सपा शासनकाल में इस पर जेसीबी चलवा दी गई थी।

पूरा कब्रिस्तान खोद डाला गया था, लेकिन नवाब साहब की कब्र कोई जेसीबी नहीं खोद सकी थी। अब इस मकबरे का दोबारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। नवेद मियां ने कहा कि लगभग दो सौ सालों तक रियासत रहे रामपुर के कई शासकों (नवाबों) की कब्रें शहर और आसपास के क्षेत्र में हैं, लेकिन देखभाल न होने की वजह से मकबरे जर्जर हालत में पहुंच गए हैं।

दूसरे शासक रहे नवाब मोहम्मद अली खां के मकबरे के निर्माण कार्य के बाद अन्य नवाबों की मकबरों की हालत में सुधार का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाबों के मकबरे धरोहर हैं। इनसे हमारा इतिहास और संस्कृति जुड़ी हुई है। इसलिए इन मकबरों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, शबाब हुसैन और शुएब खां मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: शुगर मिल के टैंक की सफाई करते समय मजदूर व ठेकेदार की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार