मुरादाबाद: उपचार कराकर घर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कुंदरकी, अमृत विचार। बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू निवासी महिला कुत्ते के काटने पर अमरोहा जिले के सिहाली से उपचार करा कर अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की …

मुरादाबाद/कुंदरकी, अमृत विचार। बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू निवासी महिला कुत्ते के काटने पर अमरोहा जिले के सिहाली से उपचार करा कर अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

  • अमरोहा में जोया टोल प्लाजा पर बुलेट चालक ने बाइक को मारी टक्कर
  •  कुत्ते के काटने पर सिहाली में उपचार करने बेटे के साथ गई थी महिला

परिजनों के मुताबिक, हाजरा बेगम (65) पत्नी स्व रमजानी को बीते सोमवार को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके चलते हाजरा बेगम अपने बेटे के साथ बीते सोमवार को ही उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी पहुंची थीं, जहां पर डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन न होने की बात कहकर महिला को उपचार किए बिना ही लौटा दिया था परिजनों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन नहीं मिलने की चलते हाजरा बेगम बुधवार सुबह उपचार कराने के लिए अपने बेटे खादिम नबी के साथ बाइक से अमरोहा जिले के सिहाली गई थीं।

खादिम नबी का कहना है कि सिहाली से उपचार कराने के बाद मां बेटे घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली हाईवे पर स्थित जोया टोल टैक्स के करीब पहुंचे तो पीछे से आ रहे बुलेट सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मां हाजरा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को खादिम नबी ने टोल टैक्स कर्मियों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा निजी चिकित्सालय अमरोहा ले गया।

जहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। खादिम ने बताया कि जब वह अपनी मां को मुरादाबाद स्थित एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचा तो वहां पर डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे मोहम्मद हारुन, मजरुल हसन और खादिम नबी हैं। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:-रुद्रपुर: साइबर ठगों ने खाते से 84 हजार रुपये निकाले

संबंधित समाचार