कानपुर हिंसाः पीएफआई के 3 सदस्य समेत 54 आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कानपुर केे संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बुधवार को बताया कि पीएफआई के तीन सदस्यों …

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

कानपुर केे संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बुधवार को बताया कि पीएफआई के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस इस मामले में अब तक 54 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि कानुपर हिंसा मामले की शुरुआती जांच में यह बात साफ हो गई है कि हिंसा फैलाने के पीछे पीएफआई ने बड़ी साजिश रची थी।

अब तक जिन 54 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें पीएफआई के तीन सदस्य सैफउल्लाह, मो. नसीम और मोहम्मद उमर शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि हिंसा भड़काने को लेकर अब तक पकड़े गये लोगों के खिलाफ प्रारंभिक जांच में साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि बेकनगंज स्थित नई सड़क पर तीन जून को हिंसा भड़काने के मामले में आरोपियों की धरपकड़ को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है।
उपद्रवियों और पत्थरबाजों की सीसीटीवी से मिली फुटेज से पहचान कर पोस्टर जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें : कानपुर हिंसा में अब तक 36 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, मास्टरमाइंड के PFI से जुड़ रहे तार 

संबंधित समाचार