IND vs SA T20 Series : पहले T20 मैच में कौन करेगा ओपनिंग? ये हो सकती है प्लेइंग XI

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि नौ जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान केएल राहुल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव चोट के चलते पूरी सीरीज से …

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि नौ जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान केएल राहुल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए। केएल राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, जिन्हें उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी ओर टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि केएल राहुल के बाहर होने के बाद अब पहले टी20 में ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। वहीं, दिनेश कार्तिक को भी प्लेइंग इलेवन में चांस दिया जा सकता है। इस मैच को लेकर सबकी निगाहें उमरान मलिक पर टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस तेज गेंदबाज का डेब्यू होता है या नहीं। साउथ अफ्रीका और भारत ने अब तक इस प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ 15 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को नौ, जबकि साउथ अफ्रीका को छह मैचों में जीत मिली। अबकी बार दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज होने की उम्मीद है। हालांकि केएल राहुल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम इंडिया को खल सकती है।

भारत फिलहाल आईसीसी की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम चौथे नंबर पर है। भारतीय टीम लगातार 12 टी20 मैच जीतकर विजय रथ पर सवार पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से चार में जीत हासिल की।

यहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6.30 बजे होगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वेन डर डुसेन, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, एनरिक नोर्किया।

ये भी पढ़ें : लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी श्रृंखला से बाहर, पंत होंगे कप्तान

संबंधित समाचार