अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से ज्यादा लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार बारह यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही बस सुबह सोहागी पहाड़ के एक मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट …

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार बारह यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही बस सुबह सोहागी पहाड़ के एक मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार बारह यात्री घायल हो गए। घायलों को त्यौंथर के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस के पहिए निकल गए थे, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महिला सहित चार की मौत

संबंधित समाचार