संभल: ट्रक व कंटेनर की जोरदार भिडंत, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कैलादेवी, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल गवां मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चालक को उपचार के लिए …

संभल/कैलादेवी, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल गवां मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाकर मार्ग पर यातायात को चालू कराया।

जनपद अलीगढ़ के थाना गवाना क्षेत्र के गांव मेहरावल निवासी संजय परिचालक सचिन के साथ जनपद रामपुर के बाजपुर टांडा से ट्रक में बजरपुट भरकर अलीगढ़ जा रहा था। गुरुवार की भोर में ट्रक लेकर जैसे ही कैलादेवी थाना क्षेत्र की चौकी के गांव खिरनी के पास पहुंचा। सामने से आ रहे कंटेनर से आमने सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी ट्रक के परखच्चे उड़ गए। और ट्रक चालक केबिन में फंस गया।

टक्कर की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कैंटर चालक जीशान परिचालक रफीक दोनों सुरक्षित हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों के मार्ग पर खड़े होने की वजह से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।

ये भी पढ़ें:- संभल: गंगा दशहरा पर राजघाट और श्रीहरिबाबा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लगाई आस्था की डुबकी

संबंधित समाचार