अयोध्या: रुदौली में अभियान के तहत हटाया गया अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। तहसील प्रशासन ने गुरुवार से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। भेलसर-उमापुर मार्ग पर भेलसर से ग्राम खैरनपुर स्थित सीएचसी रुदौली के बीच जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ए के तिवारी सहित भारी पुलिस बल के साथ अभियान की शुरूआत …

अमृत विचार,अयोध्या। तहसील प्रशासन ने गुरुवार से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। भेलसर-उमापुर मार्ग पर भेलसर से ग्राम खैरनपुर स्थित सीएचसी रुदौली के बीच जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।

उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ए के तिवारी सहित भारी पुलिस बल के साथ अभियान की शुरूआत होते ही जद में आने वाले मकान व दुकानों स्वामियों द्वारा खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। बीएसएनएल की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए दस दिन का समय देकर टीम आगे बढ़ गई।

अभियान के दौरान मकान व दुकानों के आगे लगे बोर्ड व स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। अभियान से हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारी द्वारा समय मांगने पर सीओ रुदौली ने दस दिन का समय देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर टीम आगे बढ़ गई। अभियान के दौरान मकान व दुकानों के आगे लगे बोर्ड व स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। अभियान मात्र सीएचसी खैरनपुर रुदौली तक ही चलाया गया।

पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: वन विभाग ने पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर हटाया अतिक्रमण

संबंधित समाचार