मुरादाबाद: प्रभारी मंत्री की बैठक में हंगामा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता से हाथापाई, भाजपा नेताओं ने साधी चुप्पी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की बैठक में हंगामा हो गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनमोहन सैनी के साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद बैठक का रुख बदल गया। उधर, बैठक में हाथापाई की घटना की जानकारी आम होते ही पार्टी में खलबली मच गई। महानगर प्रभारी वाईपी सिंह और …

अमृत विचार, मुरादाबाद। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की बैठक में हंगामा हो गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनमोहन सैनी के साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद बैठक का रुख बदल गया। उधर, बैठक में हाथापाई की घटना की जानकारी आम होते ही पार्टी में खलबली मच गई। महानगर प्रभारी वाईपी सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने मामले में हस्तक्षेप किया।

शुरुवार की शाम प्रभारी के रूप में जितिन प्रसाद पहली बार यहां पहुंचे थे। सर्किट हाउस में शहर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सैनी सहित अन्य लोगों ने सिलसिलेवार अपना परिचय देना शुरू किया। इसी बीच प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक का हवाला देकर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ सदस्यों से जनहित की मुद्दे पर सभी के सुझाव और शिकायतें पूछीं।

सूत्रों का दावा है कि मनमोहन सैनी शहर के लाइनपार क्षेत्र की समस्या रखनी शुरू की। तर्क दिया कि लाइनपार क्षेत्र चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को एक तरफा बढ़त दिलाता है। लेकिन यहां के विकास को लेकर सार्थक प्रयास नहीं हो रहा है। यह बात शहर विधायक रितेश गुप्ता को नागवार गुजरी और इस बात पर विरोध किया। विधायक और मनमोहन सैनी में बहस हुई, जिसे प्रभारी मंत्री शांत कराया।

यह बात बैठक कक्ष से बाहर होते ही सर्किट हाउस परिसर का माहौल गरम हो गया। कुछ लोगों ने मनमोहन से हाथापाई कर दी, जिसके बाद बैठक में शामिल पार्टी नेताओं के हाथ पांव फूल गए। शहर विधायक रितेश गुप्ता ने देर रात कहा कि मनमोहन सैनी ने बैठक में कुछ शिकायतें रखी थी। उसके बाद बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की कर दी। अमृत विचार से बातचीत में मनमोहन सिंह ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई बात नहीं है। बैठक में मैंने क्षेत्र की समस्या रखी। लेकिन, यह परिवार की बात है। कुछ लोगों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। वह सब बाहरी लोग हैं।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार