शाहजहांपुर: अतरी में आग का तांडव, 19 घर जले
शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। मिर्जापुर के अतरी गांव में बृहस्पतिवार शाम आग ने भयंकर तबाही मचाई। आग की भयंकर लपटों ने 19 छप्परदार घरों को अपनी चपेट मे लेकर राख के ढेर में बदल दिया। आग की तबाही से गांव मे मातम का माहौल है। एसडीएम समेत राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर आग से हुई …
शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। मिर्जापुर के अतरी गांव में बृहस्पतिवार शाम आग ने भयंकर तबाही मचाई। आग की भयंकर लपटों ने 19 छप्परदार घरों को अपनी चपेट मे लेकर राख के ढेर में बदल दिया। आग की तबाही से गांव मे मातम का माहौल है। एसडीएम समेत राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर आग से हुई क्षति का आंकलन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
मिर्जापुर का अतरी गांव बृहस्पतिवार शाम आग की लपटों से घिर गया। चारों तरफ आग की उग्र लपटें पूरे गांव को अपने आगोश मे समेटने को बेताब थी। ग्रामीण तत्काल फायर ब्रिग्रेड को सूचना देकर अपने आप आग बुझाने को दौड़ पड़े। घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब आग 19 परिवारों की खुशियां छिन चुकी थीं।
लाखों की नकदी व खाने-पीने का सामान सब कुछ जलकर राख हो चुका था। गांव के साबिर अली, सकरूद्दीन , सादिक अली, मुबारक अली , जामिद अली , ईशब, आबिद , आमिर, जिलेदार, तौहीद, अब्दुल, रजमुलहसन , रफीक अली, नसीम , बलवीर सिह, हरिकिशोर, महेश सिंह, लाल सिंह व अजीम के घर जलकर राख हो गए।
गांव के साबिर अली का दो लाख का जेवर आग में जल गया, वहीं अब्दुल , जिलेदार व सादिक का पाहलेज की बिक्री का रखा लाखों रुपये नकद जलकर राख हो गया। एसडीएम सतीश चंद्रा व एसओ अरविन्द सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने राजस्व टीम से आग से हुई क्षति का आंकलन जल्द कर रिपोर्ट पेश करने को निर्देशित किया है।
अग्निकांड पीड़ितों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग से गांव फूलजहां पत्नी अब्दुल गम्भीर रूप से झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है—सतीश चंद्रा, एसडीएम।
इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दोहरे हत्याकांड में सगे-संबंधी हिरासत में, आरोपी फरार
