अयोध्या: सपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव के नेतृत्व में एसएसपी शैलेश पांडेय से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जनपद में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव में अर्जुन यादव की हत्या के बाद हुई पुलिस कर्मियों और जनता के बीच झड़प को …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव के नेतृत्व में एसएसपी शैलेश पांडेय से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जनपद में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव में अर्जुन यादव की हत्या के बाद हुई पुलिस कर्मियों और जनता के बीच झड़प को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की गई की शांति बनाने का प्रयास बहुत आवश्यक है। एसएसपी से मांग की गई की निर्दोषों को परेशान न किया जाए।

जनपद में हुई शिक्षिका की दिन दहाड़े हुई हत्या, रामपुर हलवारा के युवक की हुई हत्याओं के दोषियों को शीघ्र पकड़ने की भी मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय, बीकापुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे फिरोज खान गब्बर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटे लाल यादव , जिला सचिव जय प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।

पढ़ें- हल्द्वानी: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव कार्यक्रम जारी, नामांकन कल से

संबंधित समाचार