बरेली: सुभाषनगर में मकान पर दबंगों की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सुभाषनगर में मकान कब्जा करने पर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़िता ने थाने में आराेपी के खिलाफ शिकायत की है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बाजपेई ढाल के पास रहने वाली बिट्टो देवी पत्नी रामलाल ने बताया कि 75 साल पहले उन्हें किशोरी लाला ने मकान रहने …

अमृत विचार, बरेली। सुभाषनगर में मकान कब्जा करने पर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़िता ने थाने में आराेपी के खिलाफ शिकायत की है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बाजपेई ढाल के पास रहने वाली बिट्टो देवी पत्नी रामलाल ने बताया कि 75 साल पहले उन्हें किशोरी लाला ने मकान रहने काे दिया था। उनके मकान पर वहां रहने वाले दबंगों की नजर है।

कई बार मकान को अपना बता कर उसे खाली करने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को राजेंद्र नगर में रहने वाला एक युवक वहां आया और मकान अपने दादा का बता कर खाली करने को कहने लगा। इस पर उन्होंने विरोध किया। घटना की सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस सभी को थाने ले आई। आरोपी युवक से जब मकान के कागज मांगे तो वह मकान के कागजात नहीं दिखा पाया।

ये भी पढ़ें- सेल्‍वा कुमार जे बरेली की नई मंडलायुक्‍त, कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर संभाला कार्यभार

संबंधित समाचार