मुरादाबाद में जुमा के दिन बवाल करने वाले 25 उपद्रवी गिरफ्तार, 10 नामजद समेत 90 लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जुमे की नमाज के दिन नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जामा मस्जिद चौराहे पर बवाल व हंगामा खड़ा करने वाले उपद्रवियों की तलाश तेज हो गई है। शुक्रवार देर रात से शनिवार तक पुलिस ने 25 आरोपियों की गिरफ्तारी की। वहीं मुगलपुरा पुलिस ने 10 नामजद समेत 90 अज्ञात पर मुकदमा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जुमे की नमाज के दिन नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जामा मस्जिद चौराहे पर बवाल व हंगामा खड़ा करने वाले उपद्रवियों की तलाश तेज हो गई है। शुक्रवार देर रात से शनिवार तक पुलिस ने 25 आरोपियों की गिरफ्तारी की। वहीं मुगलपुरा पुलिस ने 10 नामजद समेत 90 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। लगभग 65 आरोपियों की अब भी तलाश है। शनिवार देर रात तक पुलिस की छापेमारी जारी रही। शनिवार को एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने भी पुलिस कार्यवाही की समीक्षा की। उधर, सांसद डॉ. एसटी हसन ने लोगों के गुस्से को जायज बताते घटना को नई हवा देने की कोशिश की है।

शुक्रवार के हंगामे में प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में घूम-घूम कर ढाई घंटे तक धार्मिक नारेबाजी और हंगामा करते रहे। उन्होंने नूपुर शर्मा को फांसी देने व उनका सिर कलम करने तक के पोस्टर लहराए थे। पुलिस-प्रशासन के समझाने पर भी वे नहीं माने। पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। हंगामे के आरोप में 10 नामजद समेत 90 लोगों पर बलवा, लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, आदेश के उल्लंघन, सीएलए एक्ट, जुबिनाइल एक्ट आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को ही सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रात भर और शनिवार को दिन में भी दबिश जारी रही। शनिवार शाम तक कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज की मदद से प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। प्रदर्शन के पीछे के चेहरे भी तलाशे जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

  • शहनवाज पुत्र कलीम निवासी चामुण्डा गली जामा मस्जिद थाना मुगलपुरा मुरादाबाद, उम्र 25 वर्ष
  • सलमान पुत्र रईस अहमद निवासी लंगडे की पुलिया असालतपुरा थाना गलशहीद मुरादाबाद उम्र 23 वर्ष
  • मो. फैजान पुत्र मो. लईक निवासी करूला इस्लामनगर महरूनिशा मस्जिद चौकी जयंतीपुर थाना मझोला
  • कमर पुत्र जुम्मा निवासी इंद्रा चौक गामा घोसी की मार्किट थाना मुगलपुरा, उम्र 30 वर्ष
  • मुस्तकीम पुत्र शाहबुद्दीन निवासी वारसी नगर गली नंबर 6 थाना मुगलपुरा, उम्र 20 वर्ष
  • शावेज पुत्र परवेज निवासी कुडाघर के पास थाना गलशहीद, उम्र 24 वर्ष
  • नौशाद पुत्र मो. अय्यूब निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन मुरादाबाद, उम्र 20 वर्ष
  • सुभान पुत्र सलीम व पता जामा मस्जिद वारसी नगर गली नंबर 3 थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद, उम्र 20
  • वसीम पुत्र छुट्टू शहीद निवासी कुंवर साहब वाली गली बरबलान थाना मुगलपुरा, जनपद मुरादाबाद, उम्र 30 वर्ष
  • जीशान पुत्र हाजी मोमिन निवासी दानिश नगर जयन्तीपुर थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद उम्र 21 वर्ष
  • गुड्डू पुत्र छोटे अली निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद उम्र 25 वर्ष
  • वसीम उल्ला पुत्र सलीम उल्ला निवासी जामा मस्जिद थाना मुगलपुरा, जनपद मुरादाबाद उम्र 32 वर्ष
  • नूर मोहम्मद पुत्र चौव्वा निवासी दलपतपुर थाना मूंढापाण्डे, जिला मुरादाबाद उम्र 19 वर्ष
  • शाहरूख पुत्र शब्बू निवासी जामा मस्जिद गली नं० 1 थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद उम्र 20 वर्ष
  • सुलेमान पुत्र मो. अहमद निवासी बरबलान कुंवर साहब की गली थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद उम्र 25
  • सुहैल अली पुत्र नजाकत अली निवासी बरबलान निकट मनोकामना मंदिर थाना मुगलपुरा, जनपद मुरादाबाद
  • दाउद पुत्र आलम निवासी घुईया बाग इन्द्रा चौक थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद उम्र 20 वर्ष
  • नौशाद आजम पुत्र मो. आजम निवासी घुईया बाग इंद्रा चौक थाना मुगलपुरा, मुरादाबाद उम्र 22 वर्ष
  • सलीम अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी बरबलान किनारे वाली मस्जिद गली नंबर 5 थाना मुगलपुरा,
  • नदीम अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी बरबलान किनारे वाली मस्जिद गली नंबर 5 थाना मुगलपुरा
  • सलमान पुत्र इरफान निवासी तहसील स्कूल चौकी हसन खाँ थाना नागफनी , उम्र 19 वर्ष
  • शुऐब खां पुत्र मेराज हुसैन निवासी तहसील स्कूल चौकी हसन खां के पास थाना नागफनी, उम्र
  • फैजान पुत्र लईक अहमद निवासी बरबलान कोकाशाह की मस्जिद के पास थाना मुगलपुरा
  • फैजान खां पुत्र शाकिर खां निवासी बरबलान नल वाली मस्जिद थाना मुगलपुरा, उम्र 26 वर्ष, 25 अब्दुल रहमान
  • पुत्र शाकिर निवासी बरबलान थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद उम्र 26 वर्ष

जनप्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और एसएसपी से की मुलाकात
मुरादाबाद। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी हेमंत कुटियाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों से शुक्रवार की घटना पर चर्चा की। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से निर्दोषों के विरुद्ध कार्रवाई न करने और छोटे बच्चों के विरुद्ध कार्रवाई में रियायत बरतने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद, नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली, सांसद डॉ. एसटी हसन, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी, शिबली मियां व अली नईम चिश्ती शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार