बाराबंकी: मुस्लिम युवक ने विधि विधान के साथ कराया हनुमान जी का भंडारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बे के कोठी वार्ड स्थित विजई हनुमान मंदिर परिसर पर शनिवार दोपहर को यहां के निवासी पप्पू सिद्दीकी संभावित चेयरमैन प्रत्याशी हैदरगढ़ ने बड़े ही विधि विधान के साथ हनुमान जी का पूजा पाठ कर आरती कर 21 कन्याओं के चरण पखार कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा दिया उसके बाद …

अमृत विचार, बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बे के कोठी वार्ड स्थित विजई हनुमान मंदिर परिसर पर शनिवार दोपहर को यहां के निवासी पप्पू सिद्दीकी संभावित चेयरमैन प्रत्याशी हैदरगढ़ ने बड़े ही विधि विधान के साथ हनुमान जी का पूजा पाठ कर आरती कर 21 कन्याओं के चरण पखार कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा दिया उसके बाद विशाल भंडारा का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व आयोजक पप्पू सिद्दीकी को यहां के पुजारी रामस्वरूप दास ने माथे पर टीका लगाकर और गले में गमछा डाल कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा पुजारी ने आयोजक की मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद भी दिया।

इस दौरान पप्पू सिद्दीकी ने कहा कि यदि मेरी मनोकामना पूर्ण होती है तो मैं इस मंदिर का जीर्णोद्धार करा दूंगा। इस भंडारे में सहयोग रामशरण साहू, विजय हिंदुस्तानी, रामगोपाल यादव सभासद आदि ने किया है। इस अवसर पर लव मास्टर, जय नारायण यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

पढ़ें-अयोध्या: चौथे मंगल पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, जनपद में करीब 650 जगह भंडारे का आयोजन

संबंधित समाचार