मुरादाबाद : शिविर लगाकर राहगीरों को पिलाया शीतल जल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था मुरादाबाद की और से बीस दिवसीय निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर पुराने बस स्टैंड पर लगाया गया है। इसमें स्काउट एंड गाइड के साथ शिक्षकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। भारत स्काउट और गाइड की जिला मुख्यायुक्त डॉ. मधुबाला त्यागी व जिला सचिव …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था मुरादाबाद की और से बीस दिवसीय निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर पुराने बस स्टैंड पर लगाया गया है। इसमें स्काउट एंड गाइड के साथ शिक्षकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। भारत स्काउट और गाइड की जिला मुख्यायुक्त डॉ. मधुबाला त्यागी व जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में शिविर में राहगीरों को शीतल जल पिलाया जाता है।

जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) गौरव सक्सेना के संचालन में राहगीरों को शीतल जल का वितरण किया गया।.सभी ने स्काउट गाइड के कार्यों की प्रशंसा की। भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल, पुलिस उप निरीक्षक ज्योति, जिला गाइड कैप्टन (बेसिक) मधु सक्सेना ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्काउट्स और गाइड्स की प्रशंसा की। शिविर प्रेम कुमार, शिवांन्त चौहान, कुसुम, रानी, मोनिका, वंश बहादूर, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार पाठक स्काउट मास्टर, संजना सैनी सहायक गाइड कैप्टन का विशेष योगदान रहा।

शिविर में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज, पीएलजेएल इंटर कॉलेज, रामचन्द्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज के स्काउट सुमित सैनी, अनमोल पाल, अनिकेत वर्मा, राज, अनुज, सुमित सैनी, अंकुर, गाइड शालनी, सलोनी, प्रिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : ओ री चिरैया! अब इस आंगन में दोबारा ना आना रे…

संबंधित समाचार